scorecardresearch
Wednesday, 8 May, 2024
होमविदेशश्रीलंका में हिरासत में लिए गए 24 भारतीय मछुआरे स्वदेश भेजे गए

श्रीलंका में हिरासत में लिए गए 24 भारतीय मछुआरे स्वदेश भेजे गए

Text Size:

कोलंबो, 26 अप्रैल (भाषा) श्रीलंकाई जलक्षेत्र में कथित तौर पर मछली पकड़ने के चलते द्वीप देश की नौसेना द्वारा हिरासत में लिए गए 24 भारतीय मछुआरों को शुक्रवार को भारत वापस भेज दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

श्रीलंका ने दो दिन पहले ही पांच और भारतीय मछुआरों को वापस भेजा था।

कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”श्रीलंका से 24 भारतीय मछुआरों को वापस भेज दिया गया है। वे कोलंबो से रवाना हो चुके हैं और फिलहाल अपने घर जा रहे हैं।”

श्रीलंकाई नौसेना द्वारा हिरासत में लिए गए पांच भारतीय मछुआरों को बुधवार को भारत वापस भेजा गया था।

भारतीय उच्चायोग ने कहा कि इस महीने की शुरुआत में श्रीलंका की नौसेना द्वारा हिरासत में लिए गए 19 भारतीय मछुआरों को भी भारत वापस भेज दिया गया था।

भाषा जितेंद्र नेत्रपाल

नेत्रपाल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments