scorecardresearch
Friday, 20 February, 2026
होमखेलविश्व कप हॉकी : नीदरलैंड, न्यूजीलैंड की पूल सी में जीत के साथ शुरूआत

विश्व कप हॉकी : नीदरलैंड, न्यूजीलैंड की पूल सी में जीत के साथ शुरूआत

Text Size:

राउरकेला, 14 जनवरी ( भाषा ) तीन बार की चैम्पियन नीदरलैंड ने एफआईएच पुरूष हॉकी विश्व कप में अपने अभियान का जीत के साथ आगाज करते हुए शनिवार को मलेशिया को 3 . 0 से हराया जबकि न्यूजीलैंड ने चिली पर 3 . 1 से जीत दर्ज की ।

पूल सी के पहले मैच में न्यूजीलैंड के लिये सैम हिहा ने पहले दो क्वार्टर में दो फील्ड गोल (11वां और 18वां मिनट ) दागे जबकि सैम लेन ने नौवें मिनट में पहला गोल किया था ।

चिली के लिये एकमात्र गोल इग्नासियो कोंटार्डो ने 49वें मिनट में किया ।

दूसरे मैच में टी वान डैम ने 19वें मिनट में गोल करके दुनिया की तीसरे नंबर की टीम नीदरलैंड को बढत दिलाई । तीन बार की विश्व कप विजेता नीदरलैंड के लिये जिप जांसेन ने चार मिनट बार पेनल्टी स्ट्रोक पर गोल किया । तेउन बेंस ने 46वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके स्कोर 3 . 0 कर दिया ।

नीदरलैंड बेहतर गोल औसत के आधार पर पूल में शीर्ष पर है जबकि न्यूजीलैंड दूसरे स्थान पर है ।

अगले पूल मैच में सोमवार को नीदरलैंड का सामना न्यूजीलैंड से और मलेशिया का चिली से होगा ।

भाषा मोना नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments