scorecardresearch
Thursday, 26 February, 2026
होमखेलजासिया के डब्ल्यूपीएल में चयन पर शोपियां में मना जश्न

जासिया के डब्ल्यूपीएल में चयन पर शोपियां में मना जश्न

Text Size:

शोपियां (जम्मू कश्मीर) 14 फरवरी (भाषा)  जासिया अख्तर के महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) फ्रेंचाइजी द्वारा चुनी गई जम्मू-कश्मीर की पहली महिला क्रिकेटर बनने के बाद से उनके घर पर जश्न का माहौल है।

मुंबई में सोमवार को हुई खिलाड़ियों की नीलामी में इस 34 वर्षीय दाएं हाथ के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज को दिल्ली कैपिटल्स ने 20 लाख रुपये के आधार मूल्य पर खरीदा था।

इसके बाद से जासिया के घर बधाई देने वालों का तांता लग गया।

जासिया की चचेरी बहन खुशनुमा ने कहा, ‘‘ जब मुझे जासिया के चयन की खबर मिली तो मुझे विश्वास नहीं हुआ। मैं उसके लिए बहुत खुश हूं।’’

जासिया को टीम से जोड़ने के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘ जासिया जैसी कोई नहीं। टीम आपके आने से रोमांचित है।’’

जासिया घरेलू क्रिकेट में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करती है।

भाषा आनन्द आनन्द पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments