scorecardresearch
Monday, 30 March, 2026
होमखेलयुवराज संधू 67 के कार्ड के साथ शीर्ष 10 में पहुंचे

युवराज संधू 67 के कार्ड के साथ शीर्ष 10 में पहुंचे

Text Size:

मकाऊ, 22 मार्च (भाषा) भारतीय गोल्फर युवराज संधू मकाऊ में चल रही इंटरनेशनल सीरीज के तीसरे दौर में शनिवार को तीन अंडर 67 के कार्ड के साथ शीर्ष 10 में जगह बनाने में सफल रहे।

एशियाई विकास टूर के विजेता संधू ने मकाऊ गोल्फ एंड कंट्री क्लब में चार बर्डी के मुकाबले एक बोगी लगाई।

शुरुआती तीन दौर के बाद वह नौ अंडर (69-65-67) के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से आठवें पायदान पर है।

कट में जगह बनाने वाले अन्य भारतीयों में गगनजीत भुल्लर (73) दो अंडर के स्कोर के साथ संयुक्त 46वें, अनिर्बान लाहिड़ी (72) एक अंडर के स्कोर के साथ संयुक्त 53वें जबकि शिव कपूर (79) 78वें स्थान पर हैं।

भाषा आनन्द नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments