scorecardresearch
Thursday, 26 February, 2026
होमखेलमुंबई मैराथन के प्रतियोगिता दूत बनाए गए योहान ब्लैक

मुंबई मैराथन के प्रतियोगिता दूत बनाए गए योहान ब्लैक

Text Size:

मुंबई, 28 दिसंबर (भाषा) जमैका के मशहूर धावक योहान ब्लैक को 15 जनवरी को यहां होने वाली 18वीं टाटा मुंबई मैराथन के लिए बुधवार को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता दूत (इवेंट एंबेसडर) नियुक्त किया गया।

ब्लैक 100 मीटर दौड़ में सबसे युवा विश्व चैंपियन हैं और वह सबसे कम समय में यह दौड़ पूरी करने वाले धावकों में दूसरे स्थान पर हैं। लंदन ओलंपिक 2012 में वह 100 मीटर और 200 मीटर में हमवतन उसैन बोल्ट के बाद दूसरे स्थान पर रहे थे।

इन खेलों में उन्होंने बोल्ट के साथ मिलकर नए विश्व रिकॉर्ड के साथ चार गुणा 100 मीटर रिले का स्वर्ण पदक जीता था।

ब्लैक में यहां जारी विज्ञप्ति में कहा,‘‘ मुझे विश्वास है कि टाटा मुंबई मैराथन में मेरी भागीदारी से एथलीट प्रेरित होंगे। मैं इस ऐतिहासिक प्रतियोगिता का हिस्सा बनने को लेकर उत्साहित हूं। मैं मुंबई आने को लेकर उत्साह से भरा हूं।’’

भाषा पंत सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments