scorecardresearch
शनिवार, 17 मई, 2025
होमखेलमहिला सब जूनियर राष्ट्रीय हॉकी : चंडीगढ़, मिजोरम, मध्य प्रदेश और हरियाणा जीते

महिला सब जूनियर राष्ट्रीय हॉकी : चंडीगढ़, मिजोरम, मध्य प्रदेश और हरियाणा जीते

Text Size:

सिकंदराबाद, 29 नवंबर (भाषा) चंडीगढ़, मिजोरम, मध्य प्रदेश और हरियाणा ने शुक्रवार को यहां 14वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में अपने मुकाबले जीत लिये।

पूल ई में चंडीगढ़ ने केरल को 3-2 से मात दी। मिजोरम ने इसी पूल में अरूणाचल प्रदेश पर 11-0 से जीत दर्ज की।

पूल एफ में दिल्ली और बिहार ने गोलरहित ड्रॉ खेलकर अंक बांटे।

मध्य प्रदेश ने पूल एच में आंध प्रदेश को 11-1 से रौंद दिया।

पूल ए के मुकाबले में हरियाणा ने दादर एवं नगर हवेली और दमन दीव को 9-1 से मात दी जबकि महाराष्ट्र और पंजाब के बीच पूल जी में मैच 2-2 से ड्रॉ रहा।

भाषा नमिता पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments