scorecardresearch
Wednesday, 25 February, 2026
होमखेलसुतिर्था और अयहिका की महिला युगल जोड़ी डब्ल्यूटीटी कंटेडर के फाइनल में

सुतिर्था और अयहिका की महिला युगल जोड़ी डब्ल्यूटीटी कंटेडर के फाइनल में

Text Size:

नयी दिल्ली, 25 जून (भाषा) सुतिर्था मुखर्जी और अयहिका मुखर्जी की भारतीय महिला युगल जोड़ी ने ट्यूनिस में डब्ल्यूटीटी कंटेडर टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया।

भारतीय जोड़ी ने शनिवार को कोरिया की शिन युबिन और जियोन जिही की जोड़ी को सेमीफाइनल में 3-2 (7-11 11-9 11-9 7-11 11-9) से पराजित किया।

फाइनल में सुतिर्था और अयहिका की जोड़ी का सामना जापान की मियु किहारा और मिवा हारीमोटो की जोड़ी से होगा।

मनिका बत्रा और जी साथियान की भारतीय मिश्रित युगल जोड़ी के अलावा मानव ठक्कर और मानुष शाह की पुरुष युगल जोड़ी को अपने अपने सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा।

भाषा नमिता सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments