scorecardresearch
Saturday, 28 March, 2026
होमखेलसेपकटकरॉ में महिलाओं की चुनौती समाप्त, पुरूष टीम दौड़ में

सेपकटकरॉ में महिलाओं की चुनौती समाप्त, पुरूष टीम दौड़ में

Text Size:

हांगझोउ, दो अक्टूबर ( भाषा ) भारतीय पुरूष टीम ने एशियाई खेलों की सेपकटकरॉ स्पर्धा में लगातार दो मैच जीतकर अपनी उम्मीदें कायम रखी है जबकि महिला वर्ग में चुनौती समाप्त हो गई ।

पुरूष टीम ने सिंगापुर को 21 . 7, 21 . 15 से हराया जबकि फिलीपींस को 21 . 16, 21 . 15 से मात दी ।

अब भारत का सामना आखिरी ग्रुप मैच में दक्षिण कोरिया से होगा ।

दोनों ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में जगह बनायेंगी । जापान इस समय तीन जीत के साथ शीर्ष पर है ।

महिला टीम को लगातार तीसरी पराजय का सामना करना पड़ा । उसे फिलीपींस ने 21 . 18, 21 . 15 से मात दी । इससे पहले उसे लाओस और चीन ने 2 . 0 से हराया था ।

पुरूष टीम को जापान ने 2 . 0 से शिकस्त दी थी ।

भारत ने 2018 में इस खेल में पुरूषों के रेगु वर्ग में कांस्य पदक जीता था ।

भाषा मोना सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments