scorecardresearch
Friday, 6 March, 2026
होमखेलएएआई और महाराष्ट्र पुरुष और महिला वर्ग में बैडमिंटन राष्ट्रीय चैंपियन के विजेता

एएआई और महाराष्ट्र पुरुष और महिला वर्ग में बैडमिंटन राष्ट्रीय चैंपियन के विजेता

Text Size:

गुवाहाटी, 19 दिसंबर (भाषा) भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने यहां 75वीं अंतरराज्यीय-अंतर क्षेत्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में दमदार प्रदर्शन से मंगलवार को पुरुष टीम वर्ग का खिताब जीता और महिला वर्ग में उपविजेता रहा।

एएआई ने पुरुषों के फाइनल में कर्नाटक को 3-0 से हराया।  महिलाओं की स्पर्धा में भी एएआई की टीम फाइनल में पहुंची लेकिन उन्हें महाराष्ट्र से हार का सामना करना पड़ा।

पुरुष वर्ग के फाइनल में थारुन मन्नेपल्ली और मैसनाम मीराबा ने एकल जबकि अलाप मिश्रा एवं रविकृष्ण की जोड़ी ने युगल मुकाबले को जीत कर एएआई का दबदबा कायम किया।

महिला वर्ग के फाइनल में महाराष्ट्र की श्रुति मुंदादा, अलीशा नाइक और सिमरन सिंघी एवं रितिका ठाकर की युगल जोड़ी ने लगातार जीत के साथ टीम को चैम्पियन बनाने में मदद की।

भाषा आनन्द सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments