scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमखेलजहां कभी नक्सलवाद था, वहां अब खेलों का विकास हो रहा है : ट्राइबल खेलों पर रक्षा खड़से

जहां कभी नक्सलवाद था, वहां अब खेलों का विकास हो रहा है : ट्राइबल खेलों पर रक्षा खड़से

Text Size:

रायपुर, एक अप्रैल (भाषा) खेल राज्यमंत्री रक्षा खड़से ने बुधवार को कहा कि पहले खेलो इंडिया ट्राइबल खेलों ने छत्तीसगढ को एक नयी दिशा दी है जिसे पहले पिछड़ा समझा जाता था और नक्सलवाद के लिये जाना जाता था ।

खेलों के दौरान रायपुर का दौरा करने वाली खड़से ने इस आयोजन के लिये भारतीय खेल प्राधिकरण की तारीफ की ।

खड़से ने कहा कि सभी प्रदेशों और केंद्रशासित प्रदेशों से 2500 से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी आदिवासी युवाओं को भविष्य बनाने का मंच देने के लिये केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता दिखाती है ।

उन्होंने कहा ,‘‘ एक समय था जब छत्तीसगढ को नक्सलवाद के लिये जाना जाता था और इसके लोगों को पिछड़ा माना जाता था । मुझे लगता है कि अब इस क्षेत्र को नयी दिशा मिल गई है ।’

उन्होंने कहा ,‘‘ नक्सलवाद खत्म हो गया है और खेलों के जरिये यहां के युवा अपनी ऊर्जा और सामर्थ्य से देश के लिये खेल सकते हैं ।’’

उन्होंने ग्रामीण भारत की महिलाओं को प्रतिस्पर्धी खेलों में लाने वाली अस्मिता लीग के बारे में भी बात की ।

खड़से ने कहा ,‘‘ खेलो इंडिया ट्राइबल खेल 2026 के नतीजे उत्साहवर्धक हैं । हॉकी और फुटबॉल में 60 से 70 प्रतिशत तक लड़कियां अस्मिता लीग में पदक जीत चुकी हैं जिनमें अंजलि मुंडा शामिल हैं ।’’

भाषा मोना सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments