scorecardresearch
Friday, 27 February, 2026
होमखेलहम कभी नहीं चाहते थे कि फेडरर संन्यास ले: सिलिच

हम कभी नहीं चाहते थे कि फेडरर संन्यास ले: सिलिच

Text Size:

…अमनप्रीत सिंह…

पुणे, दो जनवरी (भाषा) रोजर फेडरर दुनिया भर में एक ऐसी प्रेरणा थे कि कोई भी नहीं चाहता था कि वह खेल को अलविदा कहे और दुनिया के 17वें नंबर टेनिस खिलाड़ी मारिन सिलिच ने सोमवार को कहा कि स्विट्जरलैंड के इस दिग्गज  के बिना एटीपी टूर पहले जैसा नहीं लगेगा। फेडरर ने सितंबर 2022 में लेवर कप के दौरान अपने सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी राफेल नडाल के साथ अपना आखिरी मैच खेला था। उन्होंने इसके बाद खेल को अलविदा कह दिया। मौजूदा सत्र का शुरुआती टूर्नामेंट पुणे, एडिलेड में खेला जा रहा है। पहली बार आयोजित हो रहे यूनाइटेड कप ऑस्ट्रेलिया में तीन अलग-अलग शहरों में खेला जा रहा है। सिलिच ने अपने करियर में 11 बार फेडरर से भिड़े। उन्होंने ने इस दिग्गज खिलाड़ी को सिर्फ एक बार 2014 में यूएस ओपन के फाइनल में हराया था। उन्होंने कहा कि एटीपी टूर अब अलग तरह का लगेगा। सिलिच ने यहां कहा, ‘‘ हम सब कभी नहीं चाहते थे कि रोजर खेल को अलविदा कहे। आप भी जानते हैं कि वह एक महान व्यक्ति हैं, जाहिर तौर पर इससे टूर प्रभावित होगा और वह हमारे लिए ही नहीं बल्कि दुनिया भर के कई बच्चों के लिए अविश्वसनीय प्रेरणा का स्रोत रहे है।’’ एटीपी टूर पर 20 खिताब जीतने वाले 34 साल के इस खिलाड़ी ने कहा, ‘‘ वह अब शीर्ष पर पहुंचने वाले अगली-पीढ़ी के कई खिलाड़ियों के प्रेरणा के स्रोत है।। इसलिए, निश्चित रूप से उसे खेल छोड़ते हुए देखना मुश्किल है और  निश्चित रूप से इससे टूर अलग होने वाला है।’’ भाषा आनन्द आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments