रांची, 13 फरवरी (भाषा) संदीप कुमार और प्रियंका गोस्वामी सहित देश के शीर्ष खिलाड़ियों की निगाहें मंगलवार से यहां शुरू होने वाली दो दिवसीय राष्ट्रीय ओपन पैदल चाल चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर विश्व चैम्पियनशिप क्वालीफिकेशन हासिल करने पर लगी होंगी।
संदीप और प्रियंका 20 किमी पैदल चाल स्पर्धा में क्रमश: पुरूष और महिला राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारी हैं, दोनों अगस्त में हंगरी में होने वाली विश्व चैम्पियनशिप के लिए क्वालीफाइंग मानक क्रमश: 1:20:10 और 1:29:20 से बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे।
वहीं राम बाबू पुरूषों में और रमनदीप कौर महिलाओं में 35 किमी पैदल चाल स्पर्धा के राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारी हैं, ये दोनों भी वैश्विक प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिये बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे।
भाषा नमिता
नमिता
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
