scorecardresearch
Saturday, 28 March, 2026
होमखेलविनेश फोगट ने विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता

विनेश फोगट ने विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता

Text Size:

बेलग्रेड, 14 सितंबर (भाषा) भारतीय पहलवान विनेश फोगट (53 किग्रा) विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के कांस्य पदक मुकाबले में स्वीडन की एम्मा जोना मालमग्रेन को हराकर इस स्पर्धा में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बन गईं

विनेश ने 2019 सत्र में नूर-सुल्तान (कजाकिस्तान) में भी कांस्य पदक जीता था।

क्वालीफिकेशन राउंड में हार के बाद विनेश ने शानदार वापसी की। उन्होंने कांस्य पदक के दौर में मालमग्रेन को 8-0 से हराया था।

अपने पहले मुकाबले में मंगलवार को 2022 एशियाई चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता मंगोलिया की खुलन बटखुयाग से हारने के बाद विनेश ने रेपचेज दौर के माध्यम से कांस्य प्ले-ऑफ में जगह बनाई थी।

बटखुयाग के फाइनल में पहुंचने के बाद विनेश को रेपचेज दौर में मौका मिला था।

भाषा आनन्द प्रशांत

प्रशांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments