scorecardresearch
Monday, 13 April, 2026
होमखेलवेंकटेश के पांच विकेट, कर्नाटक ने उत्तराखंड को 116 रन पर किया ढेर

वेंकटेश के पांच विकेट, कर्नाटक ने उत्तराखंड को 116 रन पर किया ढेर

Text Size:

बेंगलुरू, 31 जनवरी ( भाषा ) मध्यम तेज गेंदबाज एम वेंकटेश के पांच विकेट की मदद से कर्नाटक ने रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल के पहले दिन मंगलवार को उत्तराखंड को 116 रन पर आउट कर दिया ।

कर्नाटक ने बिना किसी नुकसान के 123 रन बना लिये थे ।

बाईस वर्ष के वेंकटेश ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का कप्तान मयंक अग्रवाल का फैसला सही साबित कर दिया । उन्होंने अवनीश सुधा (17) और दीक्षांशु नेगी ( नौ ) को सस्ते में आउट किया ।

वी कावेरप्पा ने इससे पहले सलामी बल्लेबाज जीवनजोत सिंह (1) को पवेलियन की राह दिखाई । आदित्य तारे (14) उनका दूसरा शिकार बने ।

उत्तराखंड के लिये कुणाल चंदेला (31) ने एक छोर संभाला लेकिन दूसरे छोर से विकेट लगातार गिरते रहे । वेंकटेश ने 47वें ओवर में अखिल रावत (14) और अभय नेगी (1) को आउट किया । उन्होंने चंदेला को मनीष पांडे के हाथों लपकवाकर उत्तराखंड की सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया ।

जवाब में कर्नाटक के सलामी बल्लेबाज रविकुमार समर्थ (54) और मयंक अग्रवाल (65) क्रीज पर डटे हुए हैं । समर्थ ने सात चौके लगाये जबकि अग्रवाल ने नौ चौके और एक छक्का जड़ा ।

भाषा मोना आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments