मराकेश (मोरक्को), 27 जून (भाषा) भारतीय मूल के अमेरिकी गोल्फर वरूण चोपड़ा ने यहां एशियाई डेवलपमेंट टूर पर मोरक्को राइजिंग स्टार्स मराकेश टूर्नामेंट के पहले दौर में आठ अंडर 64 का कार्ड खेलकर बढ़त हासिल की।
चोपड़ा ने फ्रंट नाइन में पांच बर्डी और बैक नाइन पर चार बर्डी लगाई।
वह मेक्सिको के सांटियागो डि ला फुएंटे से एक शॉट आगे रहे जिन्होंने सात अंडर 65 का कार्ड बनाया जिसमें दो ईगल शामिल थे।
भारतीय गोल्फरों में अमन राज और खालिन जोशी दोनों चार अंडर 64 के कार्ड खेलकर चोपड़ा से चार शॉट पीछे संयुक्त 16वें स्थान पर काबिज हैं।
अन्य भारतीयों में राहिल गंगजी, अजीतेश संधू और पुखराज सिंह गिल तीन अंडर 69 के कार्ड बनाकर संयुक्त रूप से 24वें स्थान पर बने हुए हैं।
करणदीप कोचर एक अंडर 71 के कार्ड से संयुक्त 64वें, अर्जुन शर्मा एक ओवर से संयुक्त 92वें और एस चिक्कारंगप्पा संयुक्त 104वें स्थान पर बने हुए हैं।
भाषा नमिता मोना
मोना
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.