scorecardresearch
Wednesday, 4 March, 2026
होमखेलवरूण चक्रवर्ती ने नेट्स पर बहाया पसीना

वरूण चक्रवर्ती ने नेट्स पर बहाया पसीना

Text Size:

मुंबई, चार मार्च (भाषा) स्पिनर वरूण चक्रवर्ती समेत चार भारतीय क्रिकेटरों ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप सेमीफाइनल से पहले मुंबई की भीषण गर्मी में अभ्यास किया ।

पिछले एक साल से बीच के ओवरों में भारत के ‘ट्रंपकार्ड’ रहे चक्रवर्ती अपनी रफ्तार बढाने के बाद से और प्रभावी हो गए हैं । पिछले एक साल में उन्होंने 13 . 19 की औसत और सात के करीब इकॉनॉमी रेट से 36 विकेट लिये हैं । टी20 विश्व कप के शुरूआती चरण में तो वह प्रभावी रहे लेकिन सुपर आठ में उस प्रदर्शन को कायम नहीं रख सके ।

मंगलवार की रात अभ्यास सत्र के बाद वह आराम कर सकते थे लेकिन उन्होंने अभ्यास करने का फैसला किया ।

मैदान पर सहयोगी स्टाफ के सदस्य टी दिलीप, मोर्नी मोर्कल, रियान टेन डोइशे और सितांशु कोटक भी मौजूद थे जिन्होंने चक्रवर्ती से लंबी बात की ।

मोर्कल ने बाद में कहा ,‘‘ वरूण के साथ सामान्य अभ्यास सत्र था । वह मैच से पहले अभ्यास पसंद करता है । मैने उससे यही कहा कि उसमें हर गेंद पर विकेट लेने की क्षमता है ।’’

भाषा मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments