scorecardresearch
Wednesday, 11 February, 2026
होमखेलउत्तराखंड सरकार एथलीट नेगी, पंवार को तीन—तीन लाख रुपये देगी

उत्तराखंड सरकार एथलीट नेगी, पंवार को तीन—तीन लाख रुपये देगी

Text Size:

देहरादून, 15 नवंबर (भाषा) उत्तराखंड सरकार हाल में राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 10 किमी पैदल चाल में राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीतने वाली मानसी नेगी और एक अन्य एथलीट सूरज पंवार को तीन—तीन लाख रूपये देगी ।

यहां मुख्यमंत्री आवास में उनसे मिलने आए दोनों एथलीटों को मुख्यमंत्री ने विवेकाधीन कोष से दो—दो लाख रूपये देने की घोषणा की ।

इसके अलावा, खेल विभाग की नियमावली के मानकों के अनुसार एथलीटों को एक—एक लाख रूपये दिए जाएंगे । इस प्रकार दोनों एथलीटों को कुल तीन—तीन लाख रूपये की धनराशि मिलेगी ।

धामी ने दोनों एथलीटों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा ऐसे प्रतिभावान खिलाड़ियों को प्रशिक्षण आदि के लिए हर संभव मदद दी जायेगी।

इस मौके पर दोनों खिलाड़ियों के कोच अनूप बिष्ट भी मौजूद थे।

भाषा दीप्ति दीप्ति पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments