scorecardresearch
Sunday, 1 March, 2026
होमखेलजूनियर हॉकी विश्व कप में भारत की कमान संभालेंगे उत्तम सिंह

जूनियर हॉकी विश्व कप में भारत की कमान संभालेंगे उत्तम सिंह

Text Size:

नयी दिल्ली, 14 नवंबर ( भाषा ) प्रतिभाशाली फॉरवर्ड उत्तम सिंह पांच से 16 दिसंबर तक कुआलालम्पुर में होने वाले एफआईएच हॉकी पुरूष जूनियर विश्व कप में भारत की कमान संभालेंगे ।

मौजूदा एशियाई चैम्पियन भारत को पूल सी में कनाडा, दक्षिण कोरिया और स्पेन के साथ रखा गया है । भारत को पांच दिसंबर को कोरिया से पहला मैच खेलना है ।

भारतीय टीम सात दिसंबर को स्पेन से और नौ दिसंबर को कनाडा से खेलेगी ।

भारत पिछली बार टूर्नामेंट में चौथे स्थान पर रहा था और कोच सी आर कुमार ने कहा है कि इस बार उनकी टीम पूरी तरह से तैयार है ।

उन्होंने कहा ,‘‘ हमारे पास मजबूत टीम है । हम 2016 जूनियर विश्व कप विजेता टीम से प्रेरणा लेंगे । हमारे पास अनुभवी खिलाड़ी हैं जो भुवनेश्वर में पिछला जूनियर विश्व कप खेल चुके हैं । वे नेतृत्व की जिम्मेदारी संभालेंगे और साथी खिलाड़ियों के मेंटोर होंगे । हमारा लक्ष्य जूनियर विश्व कप जीतना है और हम इसके लिये कोई कसर नहीं छोड़ेंगे ।’’

पूल ए में गत चैम्पियन अर्जेंटीना, आस्ट्रेलिया, चिली और मलेशिया है जबकि पूल बी में मिस्र , फ्रांस, जर्मनी और दक्षिण अफ्रीका हैं । पूल डी में बेल्जियम, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान हैं ।

भारतीय टीम :

गोलकीपर : मोहित एचएस, रणविजय सिंह यादव

डिफेंडर : शारदानंद तिवारी , अमनदीप लाकड़ा, रोहित, सुनील जोजो, आमिर अली

मिडफील्डर : विष्णुकांत सिंह, पूवन्ना सीबी, राजिंदर सिंह,अमनदीप, आदित्य सिंह

फॉरवर्ड : उत्तम सिंह ( कप्तान ), आदित्य लालागे, अराइजीत सिंह हुंडल, सौरभ आनंद कुशवाहा, सुदीप चिरमाको, बॉबी सिंह धामी ।

रिजर्व : सुखविंदर, सुनीत लाकड़ा ।

भाषा मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments