scorecardresearch
Sunday, 12 April, 2026
होमखेलयू मुंबा ने पटना पाइरेट्स को 36-23 से हराया

यू मुंबा ने पटना पाइरेट्स को 36-23 से हराया

Text Size:

पुणे, 13 नवंबर (भाषा) गुमान सिंह के शानदार प्रदर्शन से यू मुंबा ने प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) में रविवार को यहां पटना पाइरेट्स को 36-23 से हराया।

स्टार रेडर गुमान ने मैच में 13 अंक बनाए जबकि आशीष ने छह अंकों का योगदान दिया। पटना के रक्षकों ने शुरू में गुमान पर अंकुश लगाए रखा लेकिन वह लंबे समय तक उन्हें अंक जुटाने से नहीं रोक पाए।

गुमान ने खेल के 17वें मिनट में दो अंक जुटाकर यू मुंबा को 13- 8 से बढ़त दिलाई। मुंबई की टीम ने मध्यांतर से ठीक पहले ऑल आउट किया जिससे वह पहला हाफ समाप्त होने से पहले 18- 13 से आगे थी।

भाषा

पंत आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments