scorecardresearch
Tuesday, 31 March, 2026
होमखेलहरियाणा में बनेंगी दो निशानेबाजी रेंज और दो तीरंदाजी अभ्यास केंद्र

हरियाणा में बनेंगी दो निशानेबाजी रेंज और दो तीरंदाजी अभ्यास केंद्र

Text Size:

चंडीगढ, 20 अक्टूबर ( भाषा ) हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शुक्रवार को ऐलान किया कि झज्जर और पंचकूला में दो निशानेबाजी रेंज और यमुनानगर तथा फरीदाबाद में दो तीरंदाजी अभ्यास केंद्र स्थापित किये जायेंगे ।

हांगझोउ एशियाई खेलों में पदक जीतने वाले हरियाणा के खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए खट्टर ने यह बात कही ।

करनाल में आयोजित समारोह में पदक विजेताओं और प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार दिये गए ।

स्वर्ण पदक जीतने वाले को तीन करोड़ रूपये, रजत पदक विजेता को डेढ करोड़ और कांस्य जीतने वाले को 75 लाख रूपये मिले । इसके साथ ही उन्हें नौकरी की पेशकश का पत्र भी मिला ।

खट्टर ने यह भी कहा कि छोटे और स्थानीय खेलों में विजेताओं को भी पुरस्कार दिये जायेंगे ताकि ऐसे खेलों को बढावा मिल सके ।

भाषा मोना आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments