भुवनेश्वर, नौ अक्टूबर (भाषा) ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में रविवार को एक फुटबॉल मैच के दौरान बिजली गिरने से कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और 21 अन्य झुलस गए।
यह घटना राज्य की राजधानी से लगभग 350 किलोमीटर दूर जिले के नुआगांव ब्लॉक के बनेइलाटा में एक स्थानीय फुटबॉल मैच के दौरान हुई।
पुलिस ने बताया कि मृतकों में से एक फुटबॉल खिलाड़ी था जबकि घायलों में अधिकांश दर्शक शामिल हैं।
पुलिस ने कहा कि मैदान में जब बिजली गिरी तब आसमान में बादल छाए हुए थे लेकिन इलाके में बारिश नहीं हो रही थी।
भाषा सुधीर
सुधीर आनन्द
आनन्द
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
