scorecardresearch
Wednesday, 4 March, 2026
होमखेलशॉटगन कोच द्रादी के एशियाई खेलों का शिविर छोड़कर जाने की जांच करेंगे टॉप्स अधिकारी

शॉटगन कोच द्रादी के एशियाई खेलों का शिविर छोड़कर जाने की जांच करेंगे टॉप्स अधिकारी

Text Size:

नयी दिल्ली, 17 सितंबर ( भाषा ) भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) इस बात की जांच करेगा कि ट्रैप निशानेबाजी के विदेशी कोच मार्सेलो द्रादी एशियाई खेलों के अभ्यास शिविर के दौरान ही छोड़कर क्यों चले गए ।

इतालवी कोच द्रादी को भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) की अनुशंसा पर नियुक्त किया गया था । वह शुक्रवार की रात ही स्वदेश रवाना हो गए जबकि राष्ट्रीय शिविर फिलहाल कर्णी सिंह रेंज पर चल रहा है ।

टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना (टॉप्स) के सीईओ और हाई परफार्मेंस निदेशक (साइ) पुष्पेंद्र गर्ग ने पीटीआई को बताया कि इस मामले की जांच की जायेगी ।

यह पूछने पर कि क्या उन्होंने एनआरएआई से पूछने की कोशिश की, गर्ग ने कहा ,‘‘ मुझे इस मसले के बारे में पता नहीं है । मुझे आज ही पता चला । हम पता लगायेंगे । हम जांच करेंगे कि वह क्यों बीच में चले गए । हम एनआरएआई से ही पूछेंगे ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ मैं कल दफ्तर जाऊंगा । उसके बाद टीम के साथ बात करके एनआरएआई से जवाब मांगा जायेगा ।’’

शॉटगन टीम अब द्रादी और स्कीट विशेषज्ञ एनियो फाल्को के बिना ही एशियाई खेलों में जायेगी ।

भाषा मोना पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments