scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमखेलशीर्ष वरीय खिलाड़ी फेनेस्टा ओपन के दूसरे दौर में

शीर्ष वरीय खिलाड़ी फेनेस्टा ओपन के दूसरे दौर में

Text Size:

नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर (भाषा) शीर्ष वरीय वैदेही चौधरी और दूसरी वरीय साई सम्हिता ने अलग अलग तरीके से जीत दर्ज कर बुधवार को यहां फेनेस्टा ओपन राष्ट्रीय टेनिस चैम्पियनशिप के महिला एकल के दूसरे दौर में जगह बनायी।

वैदेही ने शानदार खेल की बदौलत लक्ष्मी गौड़ा को 6-2 6-0 से पराजित किया जबकि सम्हिता ने वंशिका चौधरी को 6-4 6-3 से पराजित किया।

तीसरी वरीय युब्राणी बनर्जी ने भी श्रीनिधी पर 6-2, 6-0 की जीत से अगले दौर में जगह बनायी।

पुरूष एकल में तीसरे वरीय प्रज्वल देव ने पहले दौर में अभिषेक गौड़ पर 6-1, 6-1 से सीधे सेट में जीत हासिल की।

भाषा नमिता सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments