scorecardresearch
Friday, 10 April, 2026
होमखेलसोच स्पष्ट थी कि गेंदबाजों पर दबाव बनाना है : पाटीदार

सोच स्पष्ट थी कि गेंदबाजों पर दबाव बनाना है : पाटीदार

Text Size:

बेंगलुरु, पांच अप्रैल (भाषा) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के कप्तान रजत पाटीदार ने रविवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के टी20 मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को हराने के बाद कहा कि सोच स्पष्ट थी कि गेंदबाजों पर दबाव बनाना है और छक्के मारने हैं।

टिम डेविड (नाबाद 70) और देवदत्त पडीक्कल (50 रन) के अर्धशतकों के बाद शानदार गेंदबाजी से आरसीबी ने सीएसके को 43 रन से शिकस्त दी।

पाटीदार ने भी नाबाद 48 रन की पारी खेली जबकि फिल सॉल्ट ने शुरू में 46 रन का योगदान दिया।

पाटीदार ने मैच के बाद कहा, ‘‘ जीत के बाद काफी अच्छा महसूस हो रहा है। गेंद थोड़ा रुककर आ रही थी। विराट कोहली और सॉल्ट जिस तरह से खेले वो काफी शानदार था। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने नॉन स्ट्राइक छोर से कई सारे छक्कों का लुत्फ उठाया। मेरी सोच एकदम स्पष्ट थी कि गेंदबाज के ऊपर दबाव बनाना है। टिम डेविड विशेषज्ञ हैं और बेहतरीन ‘फिनिशर’ में से एक हैं। डेविड ने जो 106 मीटर का छक्का मारा, उस वक्त मैं केवल गेंद को देख रहा था। ’’

गेंदबाजों की तारी करते हुए पाटीदार ने कहा, ‘‘कृणाल और सुयश विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। सुयश ने बेहतरीन चार ओवर डाले। मैं जब भी दबाव में होता हूं तो कृणाल की तरफ देखता हूं। मुझे उनके ऊपर पूरा विश्वास है। अब अगले मैच पर निगाहें लगी हैं। ’’

सीएसके की टीम सरफराज खान के 50 रन के बावजूद 19.4 ओवर में 207 रन पर सिमट गई। उसके लिए प्रशांत वीर ने 43 रन और जेमी ओवरटन ने 37 रन बनाए।

यह सीएसके की लगातार तीसरी हार है

आरसीबी के लिए भुवनेश्वर कुमार सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने चार ओवर में 41 रन देकर तीन विकेट चटकाए। जैकब डफी, कृणाल पंड्या और अभिनंदन सिंह ने दो दो विकेट प्राप्त किए। सूयश शर्मा को एक विकेट मिला।

भाषा नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments