scorecardresearch
Sunday, 22 March, 2026
होमखेलशुभंकर पर कट से चूकने का खतरा

शुभंकर पर कट से चूकने का खतरा

Text Size:

क्रांस मोंटाना, 27 अगस्त (भाषा) भारतीय गोल्फर शुभंकर शर्मा का निराशाजनक प्रदर्शन जारी रहा और ओमेगा यूरोपियन मास्टर्स के दूसरे दौर में उन्होंने एक ओवर 71 का स्कोर बनाया जिससे उन पर कट से चूकने का खतरा मंडरा रहा है।

तूफान और तेज बारिश के कारण दूसरे दौर का खेल पूरा नहीं हो पाया था।

शुभंकर एक समय कट में जगह बनाने की स्थिति में दिख रहे थे लेकिन उन्होंने पार-5 वाले 15वें होल में डबल बोगी कर दी। उन्हें अभी एक होल का खेल खेलना है लेकिन 35 होल के बाद उनका स्कोर एक ओवर है जबकि कट तीन अंडर पर जाने की संभावना है।

यह इस भारतीय खिलाड़ी का एक और निराशाजनक प्रदर्शन है। वह इससे पहले डीपी वर्ल्ड टूर में कई टूर्नामेंट में कट से चूक गए थे।

भाषा पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments