scorecardresearch
Tuesday, 10 March, 2026
होमखेलसाय मंत्रिमंडल ने छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्रय विधेयक, 2026 के प्रारूप को मंजूरी दी

साय मंत्रिमंडल ने छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्रय विधेयक, 2026 के प्रारूप को मंजूरी दी

Text Size:

रायपुर, 10 मार्च (भाषा) मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली सरकार ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्रय विधेयक, 2026 के प्रारूप को मंजूरी दे दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि साय की अध्यक्षता में यहां हुई मंत्रिपरिषद की बैठक कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

उन्होंने बताया कि इस विधेयक का उद्देश्य राज्य में एक धर्म से दूसरे धर्म में परिवर्तन के लिए बल प्रयोग, प्रलोभन, कपटपूर्ण नीति व साधनों, अनुचित प्रभाव या मिथ्या निरूपण पर प्रभावी ढंग से रोक लगाना है।

अधिकारियों ने बताया कि बैठक में मंत्रिपरिषद ने विशुद्ध रूप से राजनीतिक आंदोलनों से संबंधित मामलों को न्यायालय से वापस लिये जाने के संबंध में गठित मंत्रिपरिषद की उप-समिति द्वारा अनुशंसित 13 मामलों को वापस लेने के प्रस्ताव को मंजूरी दी।

उन्होंने बताया कि मंत्रिपरिषद की बैठक में छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026, छत्तीसगढ़ नगर एवं ग्राम निवेश (संशोधन) विधेयक, 2026 और छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल अधिनियम, 1972 (संशोधन) विधेयक 2026 के प्रारूप को भी मंजूरी दी गयी।

अधिकारियों ने बताया कि मंत्रिपरिषद ने जिला क्रिकेट एसोसिएशन राजनांदगांव को राजगामी संपदा की पांच एकड़ भूमि आवंटित करने का निर्णय लिया है।

इस भूमि पर अत्याधुनिक खेल अकादमी का निर्माण किया जाएगा।

भाषा संजीव जितेंद्र

जितेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments