scorecardresearch
Tuesday, 3 March, 2026
होमखेलपुरुष राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप में चुनौती पेश करेंगे थापा, पंघाल

पुरुष राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप में चुनौती पेश करेंगे थापा, पंघाल

Text Size:

नयी दिल्ली, 24 नवंबर (भाषा) एशियाई चैंपियनशिप के छह बार के पदक विजेता शिव थापा (63.5 किग्रा) और 2019 विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता अमित पंघाल (51 किग्रा) उन शीर्ष मुक्केबाजों में शामिल हैं जो शिलांग में 25 नवंबर से एक दिसंबर तक होने वाली सातवीं पुरुष राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप में चुनौती पेश करेंगे।

पिछले सत्र में स्वर्ण पदक जीतने वाले असम के थापा अपने इस प्रदर्शन को दोहराना चाहेंगे जबकि सेना का प्रतिनिधित्व करने वाले पंघाल की नजरें भी स्वर्ण पदक पर होंगी।

तोक्यो ओलंपियन आशीष कुमार (80 किग्रा), 2021 के एशियाई चैंपियन संजीत (92 किग्रा), 2021 के युवा विश्व चैंपियन सचिन (57 किग्रा), तोक्यो ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने वाले सतीश (92 किग्रा से अधिक) और 2022 के राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदक विजेता सागर (92 किग्रा) जैसे बड़े नाम भी राष्ट्रीय चैंपियनशिप में चुनौती पेश करेंगे।

प्रतियोगिता में 35 इकाइयों के 350 से अधिक मुक्केबाज 13 वजन वर्ग में चुनौती पेश करेंगे।

टीम एसएससीबी को हरियाणा के हिसार में हुए टूर्नामेंट के पिछले सत्र का चैंपियन घोषित किया गया था। टीम ने तब छह स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य पदक सहित कुल 10 पदक जीते थे।

भाषा सुधीर पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments