scorecardresearch
Saturday, 7 March, 2026
होमखेलशुक्रिया, चमकते रहो और आगे बढते रहो, कोहली ने बाबर आजम के ट्वीट के जवाब में कहा

शुक्रिया, चमकते रहो और आगे बढते रहो, कोहली ने बाबर आजम के ट्वीट के जवाब में कहा

Text Size:

मैनचेस्टर, 16 जुलाई ( भाषा ) विराट कोहली ने शनिवार को पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को धन्यवाद दिया जिन्होंने खराब फॉर्म से जूझ रहे भारत के चैम्पियन बल्लेबाज का समर्थन किया था ।

कोहली ने बाबर के ट्वीट के जवाब में कहा ,‘‘ शुक्रिया । चमकते रहो और आगे बढते रहो । शुभकामनायें ।’’

कोहली पिछले तीन साल से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक नहीं लगा सके हैं । उनके खराब फॉर्म की वजह से उन्हें टी20 विश्व कप की टीम से बाहर करने की मांग उठने लगी है । वह वेस्टइंडीज के खिलाफ 29 जुलाई से शुरू हो रही पांच मैचों की टी20 श्रृंखला नहीं खेलेंगे ।

बाबर ने कोहली के समर्थन में पिछले साल टी20 विश्व कप के दौरान उनकी और अपनी तस्वीर ट्वीट करके लिखा था ,‘‘ यह दौर भी बीत जायेगा । मजबूत रहो विराट कोहली ।’’

भाषा मोना आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments