scorecardresearch
Friday, 27 February, 2026
होमखेलथंगराजा ने अहमदाबाद ओपन में पांच शॉट की बढ़त बनाई

थंगराजा ने अहमदाबाद ओपन में पांच शॉट की बढ़त बनाई

Text Size:

अहमदाबाद, छह मार्च (भाषा) श्रीलंका के एन थंगराजा ने बृहस्पतिवार को यहां तीसरे दौर में तीन अंडर 69 के स्कोर से एक करोड़ रुपये इनामी अहमदाबाद ओपन गोल्फ टूर्नामेंट में फिर पांच शॉट की बढ़त हासिल कर ली।

पहले दौर के बाद शीर्ष पर चल रहे थंगराजा दूसरे दौर में दूसरे स्थान पर खिसक गए थे। उनका कुल स्कोर नौ अंडर 207 है।

थंगराजा की नजरें अब अपना पांचवां पीजीटीआई खिताब और 2023 के बाद पहला खिताब जीतने पर टिकी हैं।

दूसरे दौर के बाद शीर्ष पर चल रहे चंडीगढ़ के हरेंद्र गुप्ता तीसरे दौर में तीन ओवर 75 के स्कोर से संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर खिसक गए। उनका कुल स्कोर चार अंडर 212 है।

मैसुरू के यशास चंद्रा तीसरे दौर में 70 क स्कोर से गुप्ता के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं।

भाषा सुधीर नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments