scorecardresearch
Friday, 27 February, 2026
होमखेलतेम्बा बावुमा दक्षिण अफ्रीका टेस्ट टीम के कप्तान नियुक्त

तेम्बा बावुमा दक्षिण अफ्रीका टेस्ट टीम के कप्तान नियुक्त

Text Size:

जोहानिसबर्ग, 17 फरवरी (भाषा) क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने तेम्बा बावुमा को टेस्ट क्रिकेट टीम का कप्तान नियुक्त किया।

देश की संचालन संस्था ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

वनडे कप्तान बावुमा इस तरह डीन एल्गर से लाल गेंद की क्रिकेट टीम की जिम्मेदारी संभालेंगे। एल्गर टीम के लिये खेलने के लिये उपलब्ध रहेंगे।

हालांकि 32 साल के इस खिलाड़ी ने टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम की कप्तानी छोड़ दी। इससे दक्षिण अफ्रीका की टी20 टीम का कप्तान अगले महीने वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली सफेद गेंद की श्रृंखला के लिये टीम की घोषणा के दौरान चुना जायेगा।

भाषा नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments