चेन्नई, 28 जुलाई (भाषा) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने शुक्रवार को यहां मेयर राधाकृष्णन स्टेडियम में अपनी तरह के पहले पर्यावरण के अनुकूल पॉलीग्रास पेरिस जीटी जीरो टर्फ का उद्घाटन किया, जिसका उपयोग एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी प्रतियोगिता के दौरान किया जाएगा।
स्टालिन ने राज्य के खेल मंत्री उदयनिधि स्टालिन की मौजूदगी में हॉकी टर्फ का उद्घाटन किया।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा,‘‘जल्द ही चेन्नई में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी खेली जाएगी । मैं इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी देशों का स्वागत करता हूं। मैं उन सभी अधिकारियों को बधाई देता हूं जिन्होंने इस टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिए अपनी तरफ से अथक प्रयास किए हैं ।’’
भाषा पंत आनन्द
आनन्द
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
