scorecardresearch
Saturday, 7 February, 2026
होमखेलसुतिर्था और अयहिका ने जीता डब्ल्यूटीटी कंटेडर महिला युगल खिताब

सुतिर्था और अयहिका ने जीता डब्ल्यूटीटी कंटेडर महिला युगल खिताब

Text Size:

नयी दिल्ली, 25 जून (भाषा) सुतिर्था मुखर्जी और अयहिका मुखर्जी की भारतीय महिला युगल जोड़ी ने रविवार को ट्यूनिस में डब्ल्यूटीटी कंटेडर टूर्नामेंट के फाइनल में जापान की मियु किहारा और मिवा हारीमोटो की जोड़ी को 3-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया।

सुतिर्था और अयहिका की जोड़ी ने फाइनल में जापानी जोड़ी को 11-5 11-6 5-11 13-11 से मात दी।

भारतीय जोड़ी ने शनिवार को कोरिया की शिन युबिन और जियोन जिही की जोड़ी को सेमीफाइनल में 3-2 (7-11 11-9 11-9 7-11 11-9) से पराजित किया।

मनिका बत्रा और जी साथियान की भारतीय मिश्रित युगल जोड़ी के अलावा मानव ठक्कर और मानुष शाह की पुरुष युगल जोड़ी को शनिवार को अपने अपने सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा था।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments