scorecardresearch
Sunday, 15 March, 2026
होमखेलदिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ आईओए की अपील पर सुनवाई करेगा उच्चतम न्यायालय

दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ आईओए की अपील पर सुनवाई करेगा उच्चतम न्यायालय

Text Size:

नयी दिल्ली, 18 अगस्त (भाषा) भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के संचालन के लिए प्रशासकों की तीन सदस्यीय समिति (सीओए) के गठन के दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती देने वाली देश की सर्वोच्च खेल संस्था की अपील पर उच्चतम न्यायालय गुरुवार को दिन में ही सुनवाई के लिए सहमत हो गया।

प्रधान न्यायाधीश एन वी रमना की अध्यक्षता वाली पीठ ने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता की इस दलील पर गौर किया कि सीओए की नियुक्ति से अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) भारतीय संघ को निलंबित कर सकती है जैसा कि हाल में अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के मामले में हुआ था।

पीठ सूचीबद्ध मामलों की सुनवाई खत्म करने के बाद दिन में आईओए की अपील पर सुनवाई के लिए तैयार हो गई।

भाषा पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments