scorecardresearch
Tuesday, 10 February, 2026
होमखेलस्टार कंटेंडर चेन्नई: युवा खिलाड़ी तनिष्का, नायशा ने क्वालीफाइंग दौर में प्रभावित किया

स्टार कंटेंडर चेन्नई: युवा खिलाड़ी तनिष्का, नायशा ने क्वालीफाइंग दौर में प्रभावित किया

Text Size:

चेन्नई, 10 फरवरी (भाषा) युवा पैडलर तनिष्का कालभैरव और नायशा रेवास्कर ने मंगलवार को यहां डब्ल्यूटीटी स्टार कंटेंडर चेन्नई 2026 के अपने महिला एकल मैच में शानदार जीत दर्ज की और फाइनल क्वालीफाइंग दौर में पहुंच गईं।

तेरह साल की तनिष्का ने दूसरे क्वालीफाइंग दौर में अनुभवी मारिया रोनी को 3-1 (11-2 8-11 11-7 11-4) से हराया जबकि नायशा ने वाइल्ड कार्ड से प्रवेश करने वाली पलक घिया को 3-0 (11-3 11-8 11-6) से हराकर 300,000 डॉलर पुरस्कार राशि के फाइनल क्वालीफाइंग दौर में जगह बनाई।

इससे पहले गुनगुन साहू ने अपने से बेहतर रैंकिंग पर काबिज हार्डी पटेल को 3-1 (12-10, 8-11, 11-9, 12-10) से हराकर क्वालीफाइंग के आखिरी दौर में जगह बनाई।

पुरुषों के एकल वर्ग में भारत के उमेश कुमार ने एक गेम से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए नेपाल के राजीव चिकनबंजार को 3-1 से हराकर तीसरे क्वालीफाइंग दौर में जगह बनाई।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments