scorecardresearch
Friday, 27 February, 2026
होमखेलश्रीलंका क्रिकेट टीम के दिग्गज प्रशंसक ‘अंकल’ पर्सी अबेसेकरा का निधन

श्रीलंका क्रिकेट टीम के दिग्गज प्रशंसक ‘अंकल’ पर्सी अबेसेकरा का निधन

Text Size:

कोलंबो, 30 अक्टूबर (भाषा) श्रीलंका का राष्ट्रीय ध्वज लहराकर विभिन्न स्टेडियम में राष्ट्रीय क्रिकेट टीम की हौसलाअफजाई करने वाले टीम के दिग्गज प्रशंसक पर्सी अबेसेकरा का सोमवार को यहां लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

वह 87 बरस के थे।

प्रशंसकों और क्रिकेट जगत में वह ‘अंकल पर्सी’ के नाम से मशहूर थे। वह दुनिया भर के क्रिकेट मैदानों पर श्रीलंका की टीम की हौसलाअफजाई करते नजर आते थे।

अपने रंग-बिरेंगे कपड़ों से पहचाने जाने वाले पर्सी ने 1979 विश्व कप से श्रीलंका टीम की हौसलाअफजाई के लिए दौरे करने शुरू किए और तब से उन्हें लगभग सभी बड़े क्रिकेट टूर्नामेंटों में देखा गया। वह हालांकि खराब सेहत के कारण मौजूदा विश्व कप के लिए भारत नहीं आए।

अर्जुना रणतुंगा, सनथ जयसूर्या और कुमार संगकारा जैसे श्रीलंका के स्टार क्रिकेटर उनके मित्र थे जबकि महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा से भी उनके अच्छे रिश्ते रहे।

रोहित हाल में एशिया कप के दौरान कोलंबो में उनके घर भी गए थे।

कोहली ने 2015 में श्रीलंका दौरे के दौरान उन्हें संक्षिप्त बातचीत के लिए भारतीय ड्रेसिंग रूम में बुलाया था।

श्रीलंका क्रिकेट ने भी हाल में उनके चिकित्सा खर्चों के लिए 50 लाख श्रीलंकाई रुपये दिए थे।

भाषा सुधीर आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments