कोलंबो, 24 फरवरी (भाषा) श्रीलंका क्रिकेट के अनुसार उसने 2022 में 6.3 अरब रूपये की कमाई की जो कि खेल संस्था की अब तक की सबसे अधिक वार्षिक शुद्ध आय है।
श्रीलंका क्रिकेट ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘यह ताजा शुद्ध आय वृद्धि मुख्य रूप से चार राजस्व खंड से हुई है जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट, घरेलू क्रिकेट, प्रायोजन अनुबंध और आईसीसी वार्षिक सदस्य संवितरण हैं।’’
साथ ही गुरुवार को यह भी घोषणा की गयी कि खेल मंत्री रोशन रणसिंघे ने एसएलसी के लिए एक नये संविधान का मसौदा तैयार करने के लिए 10 सदस्यीय समिति नियुक्त की है।
भाषा नमिता
नमिता
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
