scorecardresearch
Tuesday, 17 February, 2026
होमखेलऑस्ट्रेलिया को आठ विकेट से हराकर श्रीलंका ने कटाया सुपर आठ का टिकट

ऑस्ट्रेलिया को आठ विकेट से हराकर श्रीलंका ने कटाया सुपर आठ का टिकट

Text Size:

पालेकल, 16 फरवरी (भाषा) पथुम निसांका की नाबाद शतकीय पारी से श्रीलंका ने आईसीसी टी20 विश्व कप के ग्रुप बी मैच में सोमवार को यहां ऑस्ट्रेलिया को 12 गेंद शेष रहते आठ विकेट से हरा कर सुपर आठ में अपनी जगह पक्की कर ली।

ऑस्ट्रेलिया को 181 रन पर आउट करने के बाद श्रीलंका ने 18 ओवर में दो विकेट पर 184 रन बनाकर शानदार जीत दर्ज की।

तीन मैच में दूसरी हार साथ ही ऑस्ट्रेलिया के लिए सुपर आठ में पहुंचने की राह मुश्किल हो गयी।

श्रीलंका के लिए सलामी बल्लेबाज निसांका ने 52 गेंद में नाबाद 100 रन की शानदार पारी खेली।  कुसल मेंडिस ने 38 गेंद में 51 रन का योगदान दिया।

भाषा आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments