scorecardresearch
Monday, 2 March, 2026
होमखेलसाउथ आस्ट्रेलिया ने 29 साल में पहली बार शेफील्ड शील्ड जीती

साउथ आस्ट्रेलिया ने 29 साल में पहली बार शेफील्ड शील्ड जीती

Text Size:

एडीलेड, 29 मार्च (एपी ) साउथ आस्ट्रेलिया ने क्वींसलैंड को चार विकेट से हराकर 29 साल में पहली बार शेफील्ड शील्ड क्रिकेट टूर्नामेंट जीता ।

साउथ आस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में छह विकेट पर 270 रन बनाकर चौथे दिन ही जीत दर्ज की । जेसन संघा ने नाबाद 126 रन बनाये जबकि आस्ट्रेलियाई विकेटकीपर एलेक्स कैरी ने 105 रन की पारी खेली । दोनों ने 202 रन की साझेदारी की ।

क्वींसलैंड की टीम पहली पारी में 95 रन पर आउट हो गई थी । जवाब में साउथ आस्ट्रेलिया ने 271 रन बनाये थे । क्वींसलैंड ने दूसरी पारी में 445 रन बनाकर साउथ आस्ट्रेलिया को 270 रन का लक्ष्य दिया था ।

एपी मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments