scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमखेलसोनी स्पोर्ट्स ने कन्नड़ चैनल शुरू किया

सोनी स्पोर्ट्स ने कन्नड़ चैनल शुरू किया

Text Size:

मुंबई, एक अप्रैल (भाषा) सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क ने बुधवार को अपना कन्नड़ खेल चैनल शुरू करने की घोषणा की, जिससे उसके क्षेत्रीय नेटवर्क का विस्तार हुआ है।

सोनी के तमिल और तेलुगु खेल चैनल पहले से ही चल रहे हैं।

सोनी स्पोर्ट्स टेन 4 (कन्नड़) के शुरू होने के साथ सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के अब अंग्रेजी और हिंदी सहित पांच भाषाओं में 11 खेल चैनल हो गए हैं।

यह चैनल जून-जुलाई में भारत के सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिए इंग्लैंड दौरे तथा इस साल के आखिर में श्रीलंका और न्यूजीलैंड के दौरों का भी प्रसारण करेगा।

जापान के आइची-नागोया में होने वाले एशियाई खेलों का प्रसारण भी इसी नेटवर्क पर किया जाएगा, जिसमें 41 खेल शामिल हैं।

भाषा

पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments