scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमखेलकोनोली के कुछ शॉट्स शानदार थे : अय्यर

कोनोली के कुछ शॉट्स शानदार थे : अय्यर

Text Size:

मुल्लांपुर, 31 मार्च (भाषा) पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने मंगलवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के रोमांचक टी20 मैच में गुजरात टाइंटस को हराने के बाद कूपर कोनाली की बल्लेबाजी की प्रशंसा की जो अंत तक टिककर टीम को जीत तक ले गए।

कोनोली की 44 गेंद में नाबाद 72 रन की पारी की मदद से पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को तीन विकेट से शिकस्त दी।

अय्यर इस दौरान कोनोली के शॉट से चोटिल भी हुए थे। उन्होंने मैच के बाद कहा, ‘‘हाथ अब अच्छी स्थिति में है। मैं सकारात्मक रहना चाहता हूं। ’’

उन्होंने कोनोली की बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए कहा, ‘‘कोनोली ने कुछ ऐसे शॉट्स खेले जो देखने लायक थे, राशिद (खान) को जो उन्होंने बैकफ़ुट पर खेला वो अविश्वसनीय था। ’’

अय्यर ने कहा, ‘‘ मैं हाथ पर बर्फ लगा रहा था और अचानक हमने विकेट गंवाना शुरू कर दिया था। संदेश यही था कि मैच को अंत तक ले जाना है। कूपर को मैंने पहले भी प्रदर्शन करते देखा है और हमें उम्मीद है कि वह इस प्रदर्शन को जारी रखेंगे।’’

भाषा नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments