scorecardresearch
Sunday, 12 April, 2026
होमखेलमहिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10 हजार रन पूरे करने वाली दूसरी भारतीय बल्लेबाज बनीं स्मृति

महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10 हजार रन पूरे करने वाली दूसरी भारतीय बल्लेबाज बनीं स्मृति

Text Size:

तिरुवनंतपुरम, 28 दिसंबर (भाषा) भारत की स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना रविवार को यहां श्रीलंका के खिलाफ चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के दौरान महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10 हजार रन पूरे करने वाली भारत की दूसरी और दुनिया की कुल चौथी बल्लेबाज बनीं।

स्मृति ने यहां ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में निमाशा मीपागे की गेंद पर एक रन के साथ 27 रन बनाने के साथ ही महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10 हजार रन पूरे किए।

स्मृति यह उपलब्धि हासिल करने वाली दूसरी भारतीय और कुल चौथी बल्लेबाज हैं।

भारत की मिताली राज, इंग्लैंड की चार्लोट एडवर्ड्स और न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स उनके पहले यह उपलब्धि हासिल कर चुकी हैं।

भाषा सुधीर नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments