scorecardresearch
Thursday, 26 February, 2026
होमखेलचैम्पियंस ट्रॉफी से आस्ट्रेलिया के बाहर होने के बाद स्मिथ ने वनडे क्रिकेट को अलविदा कहा

चैम्पियंस ट्रॉफी से आस्ट्रेलिया के बाहर होने के बाद स्मिथ ने वनडे क्रिकेट को अलविदा कहा

Text Size:

दुबई, पांच मार्च (भाषा) चैम्पियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल में भारत से मिली हार के बाद आस्ट्रेलिया के कार्यवाहक कप्तान और मुख्य बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने बुधवार को एक दिवसीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया ।

पैतीस बरस के स्मिथ ने मैच में 96 गेंद में 73 रन बनाये । क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने एक बयान में कहा कि स्मिथ ने अपने साथी खिलाड़ियों को भारत से चार विकेट से मिली हार के बाद अपने फैसले से अवगत करा दिया था। वह टी20 और टेस्ट क्रिकेट खेलते रहेंगे ।

स्मिथ ने कहा ,‘‘ मुझे लगता है कि यह दूसरों के लिये रास्ता बनाने का सही समय है । यह शानदार सफर रहा और मैने हर पल का मजा लिया ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ टेस्ट क्रिकेट प्राथमिकता है और मैं विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल को लेकर उत्साहित हूं । इसके बाद वेस्टइंडीज और इंग्लैंड से खेलना है । मुझे लगता है कि अभी भी योगदान दे सकता हूं ।’’

लेग स्पिन हरफनमौला के तौर पर 2010 में पदार्पण के बाद स्मिथ ने आस्ट्रेलिया के लिये 170 वनडे में 43 . 28 की औसत से 12 शतक समेत 5800 रन बनाये ।

भाषा मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments