scorecardresearch
Tuesday, 31 March, 2026
होमखेलडेनमार्क ओपन के सेमीफाइनल में मारिन से हारी सिंधु

डेनमार्क ओपन के सेमीफाइनल में मारिन से हारी सिंधु

Text Size:

ओडेंसे (डेनमार्क), 21 अक्टूबर (भाषा) ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु शनिवार को यहां डेनमार्क ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में स्पेन की कारोलिना मारिन से तीन गेम में हार कर बाहर हो गई।

यह मुकाबला एक घंटे 13 मिनट तक चला जिसमें सिंधु को 18-21, 21-19, 7-21 से हार का सामना करना पड़ा।

इस भारतीय खिलाड़ी ने शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल में थाईलैंड की सुपानिडा काटेथोंग को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी।

सिंधु पिछले सप्ताह फिनलैंड में आर्कटिक ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में भी पहुंची थी लेकिन वह इससे आगे बढ़ने में नाकाम रही थी।

भाषा पंत आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments