मुंबई, 15 नवंबर (भाषा) भारत के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप सेमीफाइनल में बुधवार को यहां बाएं पांव में ऐंठन के कारण रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौटना पड़ा।
गिल तब 79 रन पर खेल रहे थे। उस समय भारत का स्कोर 23 ओवर में एक विकेट पर 165 रन था।
उनका स्कोर विश्व कप के सेमीफाइनल में किसी भारतीय का चौथा बड़ा स्कोर है। उन्होंने प्रवाहमय बल्लेबाजी की तथा 65 गेंद का सामना करके आठ चौके और तीन छक्के लगाए।
गिल अगर फिट हो जाते हैं तो वह बाद में बल्लेबाजी कर सकते हैं।
भाषा पंत आनन्द
आनन्द
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
