scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमखेलशुभंकर दुबई डेजर्ट क्लासिक में 75वें स्थान पर रहे

शुभंकर दुबई डेजर्ट क्लासिक में 75वें स्थान पर रहे

Text Size:

दुबई, 30 जनवरी (भाषा) भारतीय गोल्फर शुभंकर शर्मा चौथे दौर में  76 का कार्ड खेल कर दुबई डेजर्ट क्लासिक में रविवार को निराशाजनक संयुक्त 75वें स्थान पर रहे।

पिछले सप्ताह अबुधाबी में दूसरे स्थान पर रहे शुभंकर ने पहले दो दौर में 72 , 72 का कार्ड खेला था लेकिन कट में जगह बनाने के बाद उनके प्रदर्शन में और गिरावट आयी और आखिरी दोनों दौर में उन्होंने 76, 76 का स्कोर किया।

उन्होंने चौथे दौर में दो डबल बोगी, तीन बोगी और तीन बर्डी लगाये।

नार्वे के विक्टर होवलैंड प्लेऑफ के बाद इसके विजेता बने। होवलैंड और इंग्लैंड के अनुभवी रोरी मैक्लेरॉय 12 अंडर के एक समान स्कोर के साथ तालिका में शीर्ष पर थे।

भाषा आनन्द सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments