scorecardresearch
Sunday, 1 March, 2026
होमखेलशिलांग लाजोंग और नेरोका एफसी ने अंक बांटे

शिलांग लाजोंग और नेरोका एफसी ने अंक बांटे

Text Size:

शिलांग, नौ नवंबर (भाषा) शिलांग लाजोंग एफसी ने गुरूवार को यहां आई लीग फुटबॉल मुकाबले में पूर्वोत्तर की एक अन्य टीम नेरोका एफसी से 1-1 से ड्रा खेला।

आई लीग फुटबॉल टूर्नामेंट की शिलांग में चार सत्र के बाद वापसी हो रही है।

लाजोंग ने पिछले हफ्ते नेहाटी में मोहम्मडन स्पोर्टिंग से भी 1-1 से ड्रा खेलकर अंक बांटे थे। उसने ब्राजीली मिडफील्डर रेनान पॉलिनो के 34वें मिनट में किये गोल से बढ़त बनायी।

लेकिन नेरोका ने दूसरे हाफ में वापसी करते हुए जमैका के स्ट्राइकर फाबियन रेड के 79वें मिनट में किये गये गोल से बराबरी हासिल की जो अंत तक कायम रही।

शिलांग लाजोंग अब 14 नवंबर को श्रीनिधि डेक्कन से भिड़ेगी जबकि नेरोका का सामना इसी दिन कल्याणी में आइजोल से होगा।

भाषा नमिता सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments