scorecardresearch
Friday, 6 March, 2026
होमखेलशेखावत ने 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल में बढ़त हासिल की

शेखावत ने 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल में बढ़त हासिल की

Text Size:

नयी दिल्ली, छह मार्च (भाषा) भावेश शेखावत ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए शुक्रवार को यहां कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में राष्ट्रीय चयन ट्रायल्स टी3 में 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा के पहले चरण के बाद बढ़त हासिल की।

राजस्थान के इस निशानेबाज ने पहले चरण की तीनों सीरीज में कुल 294 का स्कोर बनाया। तीन सीरीज में उनका स्कोर 99, 99 और 96 रहा।

ओलंपियन अनीश भानवाला 291 (97,98,96) के कुल स्कोर के साथ दूसरे और राजकंवर सिंह संधू 291 (96,98,97) के कुल स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर हैं। राष्ट्रीय चैंपियन सूरज शर्मा ने 290 (98,95,97) अंक लेकर चौथे स्थान पर हैं।

इस प्रतियोगिता में शनिवार को 10 मीटर राइफल के क्वालीफाइंग और फाइनल मुकाबले होंगे। इसी दिन 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा का दूसरा चरण और फाइनल होगा।

भाषा

पंत मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments