काएक ( सऊदी अरब ), चार फरवरी ( भाषा ) शुभंकर शर्मा 50 लाख डॉलर ईनामी राशि के सऊदी अंतरराष्ट्रीय गोल्फ टूर्नामेंट के कट में प्रवेश करने में कामयाब रहे ।
शर्मा के अलावा भारत के शिव कपूर, राशिद खान और अनिर्बान लाहिड़ी ने भी 36 होल के कट में जगह बना ली ।
अजितेष संधू, गगनजीत भुल्लर और वीर अहलावत हालांकि चूक गए । कैमरन स्मिथ जैसे बड़े खिलाड़ी भी कट में प्रवेश नहीं कर पाये ।
मैक्सिको के अब्राहम एंसेर चार अंडर पार 66 के स्कोर के साथ बढत बनाये हुए हैं ।
भाषा मोना
मोना
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
