scorecardresearch
Friday, 27 February, 2026
होमखेलशादाब के सिर में चोट लगी, उसामा बने ‘कन्कशन सब्स्टीट्यूट’

शादाब के सिर में चोट लगी, उसामा बने ‘कन्कशन सब्स्टीट्यूट’

Text Size:

चेन्नई, 27 अक्टूबर (भाषा) पाकिस्तान के ऑल राउंडर शादाब खान के सिर में शुक्रवार को यहां दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विश्व कप मैच के दौरान चोट लग गयी। उनकी जगह स्पिनर उसामा मीर को ‘कनकशन सब्स्टीट्यूट’ के रूप में लिया गया।

दक्षिण अफ्रीका की पारी के पहले ओवर में क्विंटन डिकॉक को रन आउट करने के प्रयास में शादाब चोटिल हो गए। उन्होंने तुरंत ही उपचार की जरूरत थी।

जब वह जमीन पर निश्चल पड़े थे तब स्ट्रेचर पर उन्हें वापस ड्रेसिंग रूम ले जाया गया। इसके बाद वहां कुछ समय के लिए मैदान पर उतरे लेकिन फिर पूरे मैच से बाहर हो गए। उनकी जगह मीर को ‘कनकशन सब्स्टीट्यूट’ के रूप में टीम में शामिल किया गया।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बयान में कहा, ‘‘पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चल रहे मैच में शादाब खान के स्थान पर ‘कनकशन सब्स्टीट्यूट’ लिया है। शादाब की जगह उसामा मीर ने ली है।’’

भाषा पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments