नयी दिल्ली, 10 जुलाई (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को लक्ष्य सेन को कनाडा ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब जीतने पर बधाई दी और कहा कि उनकी सफलता उनके दृढ़ संकल्प का प्रमाण है।
मोदी ने ट्वीट किया,‘‘ प्रतिभाशाली लक्ष्य सेन को कनाडा ओपन 2023 में शानदार जीत के लिए बधाई। यह जीत उनकी दृढ़ता और दृढ़ संकल्प का प्रमाण है। इससे हमारा देश गौरवान्वित हुआ है। उन्हें भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं।’’
राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियन सेन ने कनाडा ओपन के फाइनल में चीन के ली शी फेंग को सीधे गेम में हराकर खिताब जीता।
भाषा पंत सुधीर
सुधीर
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
